Posts

Showing posts from February, 2021

पचमढ़ी ( मध्य्प्रदेश) यात्रा की सम्पूर्ण जानकारी

Image
पचमढ़ी हिल स्टेशन की यात्रा और अन्य जानकारी   पचमढ़ी मध्य भारत में मध्य प्रदेश राज्य के होशंगाबाद जिले में स्तिथ, एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। श्री पाच पांडव गुफा पंचमढी, जटाशंकर, सतपुड़ा राष्ट्रीय अभयारण्य यहां के मुख्य आकर्षण है यह ब्रिटिश राज के बाद एक छावनी (पचमढ़ी छावनी) का स्थान रहा है। यहां मध्य प्रदेश और सतपुड़ा रेंज का सबसे ऊंचा बिंदु, धुपगढ़ (1,352 मीटर) स्थित है जो कि पचमढ़ी बायोस्फीयर रिजर्व का एक हिस्सा है। इस लेख में आप पचमढ़ी हिल स्टेशन की यात्रा, इतिहास, पचमढ़ी के दर्शनीय स्थल, पचमढ़ी जाने का सही समय और अन्य जानकारी प्राप्त करेंगे। पचमढ़ी कहां स्तिथ है – Location Of Pachmarhi Hill Station In Hindi पचमढ़ी सतपुड़ा रेंज में 1067 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। पचमढ़ी हिल स्टेशन की यात्रा में घूमने के लिए कई जगह हैं जैसे कि ऐतिहासिक स्मारक, झरने, प्राकृतिक क्षेत्र, गुफा, जंगल, और कई अन्य दर्शनीय स्थल। जहां प्रकृति प्रेमी पंचमढ़ी कि सुन्दरता का अनुभव कर सकते है। पचमढ़ी हिल स्टेशन पर बने घर औपनिवेशिक वास्तुकला (Colonial Architectural) शैली में बने हुए हैं। पचमढ़ी का यह...

सिवनी दर्शन पूरी जानकारी पेंच नेशनल पार्क मध्य्प्रदेश के साथ

Image
 पेंच नैशनल पार्क का नाम मध्य्प्रदेश के सिवनी एवं छिंदवाड़ा इन दोनों जिलों को बांटने वाली नदी पेंच के नाम पर रखा गया है  यह नैशनल पार्क 292.83 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है, कहा जाता है की इसे साल 1977 में इसे एक वन्य अभ्यारण घोषित किया गया था और साल 1983 में इसे एक नैशनल पार्क ( राष्ट्रीय उद्यान ) बना दिया गया। इसके बाद साल 1993 में इसे एक नैशनल पार्क होने के साथ साथ एक टाइगर रिजर्व भी बना दिया गया और उसके बाद इसे देश के सबसे बड़े टाइगर रिजर्व होने का सम्मान प्राप्त हुआ। साल 2002 में इसे प्रियदर्शनी नैशनल पार्क नाम मिला और तभी से इसे इस नाम से ही जाना जाता है, कहा जाता है की इस ख़ूबसूरत क्षेत्र का उल्लेख मुग़ल शासक अकबर ने भी आपकी एक पुस्तक मे किया है, तो कहा जा सकता है की यह इलाक़ा मुग़ल काल के पहले से ही प्राकृतिक रूप से धनी रहा है। इस नैशनल पार्क को “मोगली लैंड” के रूप में भी जाना जाता है  कहा जाता है की “जंगल बुक” जैसी किताब की प्रेरणा इन्ही इलाको से ली गई है। Pench National Park Is Famous For Which Animal  इस इलाके को बाघों के संरक्षण के लिए बह...