Posts

Showing posts from August, 2020

वैष्णो देवी-शिमला,दिल्ली,वृंदावन,यात्रा भाग -3

Image
पिछले अंक में आपको बताया था कि हम शिमला से छोटी लाइन ट्रेन में बैठ कर कालका तक ओर वहां से आज 31 दिसम्बर 2001सुबह 06 बजे  दिल्ली पहुचे है , ठंड तो कड़ाके की है और दिल्ली में कोहरा बहुत होता है हमने समय का महत्व समझते हुए , स्टेशन में ही नित्य कर्म से  फारिग होकर लॉकर रूम में अपना सामान रखा और निकल पड़े दिल्ली दर्शन को सबसे पहले हम पहुचे  लाल किला उस समय सोमवार को बन्द हुआ करता था तो हमने बाहर से ही दर्शन किये कुछ तस्वीरें लीं , तस्वीरों के मामले में मेरी किस्मत बहुत खराब है सबकी फोटू अच्छी आ जाती है ओर मेरी जो भी खींचता है , बस कैमरा क्लिक बस करता है , खैर ये तो चलता ही रहेगा हम आगे चलते हुए राजघाट पहुचे वहां महात्मा गांधी की समाधि देखी , यहां इंदिरा गांधी , राजीव गांधी , ओर संजय गांधी की भी समाधि है , संजय गांधी की समाधि के पास में गंदगी फैली थी लगता है उपेक्षित है , वहां एक अंग्रेज लड़की का कैमरा रह गया था जो मेने उठाया और काफी देर ढूंढते रहे बाद में एक गाइड ओर वो लड़की आई उसने कैमरा लिया धन्यवाद बोलकर हमारे साथ खुद के कैमरे से फोटो खींची ओर चले गए , यहां लगभग 2 घण्टे गुजारन...

वैष्णो देवी , शिमला , वृंदावन यात्रा भाग - 2

Image
मित्रों  पिछले अंक में आपको बताया था , की वैष्णो माता के दर्शन कर रात को ही हम पठानकोट आ गए , रात यही  स्टेशन में ही गुजारी , यहां से हिमाचल प्रदेश के स्थलों के लिए छोटी लाइन ट्रेन चलती है जो कि लगभग 4 ट्रेन  है  जो जोगिंदर नगर , बैजनाथ रुट पर चलती है , समय ज्यादा जरूर लगता है मगर सफर सुहाना होता है , हमने भी सुबह जल्दी उठकर नहा धोकर चाय नास्ता किया और  06 बजे निकलने वाली पठानकोट जोगेन्दर नगर ट्रेन पकड़ ली हमे मरांडा में उतरना है लगभग 3-30 पर मरांडा पहुचे , हिमाचल में ट्रेन में अमूमन चेकिंग नही हुआ करती ओर हां अपने तरफ ट्रेन में लिखा रहता है , की बगैर टिकिट यात्रा करना दण्डनीय अपराध है ।  ओर यहां लिखा रहता है " बगैर टिकिट यात्रा करना सामाजिक अपराध है ।  शायद इसी लिए यहां के लोग ज्यादातर बगेर टिकिट ही यात्रा करते है , खैर मरांडा उतरकर ऊपर ढाबे में रोटी खाकर हमने बेग उठाया और निकल पड़े हम सोचे पालम पुर यहीं कोई गांव है नजदीक चले जा रहे है रास्ता बहुत सुंदर पहाड़ी वनों से भरापूरा ,कुछ दूर जाने पर पता लगा कि भाई पालमपुर जो है वो अभी दूर है और बस से जाना पड़ेगा...

वैष्णों देवी ,शिमला , वृंदावन यात्रा वर्णन भाग - 1

Image
इस अंक में यात्रा सिवनी से वैष्णो माता और पठानकोट तक   22 दिसम्बर 2001  वैसे तो हमारा तय रहता था वैष्णो माता दर्शन करने जाने का ओर इस बार भी बस यही तक तय है आगे राम जाने  मेरे मित्र दीपक बालापुरकर के साथ यात्रा तय है  पर कोई और भी तैयार हो जाता था और अंत तक केंसिल भी इस बार भी ऐसा ही हुआ नवल शुक्ला ने एन टाइम पर जाने से मना कर दिया क्योंकि हमारा जाने का निश्चित होता है पर आने का नही । खैर में अकेला नही था इसलिए कोई परेशानी नही थी हां इसी वर्ष हमारा  नया मकान बनकर तैयार हो चुका था हमारा गृह प्रवेश जल्द ही करा लिया था धीरे धीरे समान शिफ्ट हो रहा था ,आज पूरा सामान शिफ्ट किया दिन भर । ओर रात 12 बजे बस द्वारा में ओर दीपक निकल पड़े नागपुर की ओर नागपुर से जम्मू के लिए ट्रेन हिमसागर एक्सप्रेस पकड़नी होती है जिसका टाइम 3- 50 फिक्स है रिजर्वेशन करवाते नही , तो बर्थ की चिंता स्वभाविक है  , खैर इस बार भी किस्मत अच्छी है बर्थ मिल गई , मेरी आदत थी में 4 करीब बर्थ में सामान रख देता था फिर ट्रेन चलने के बाद व्यक्ति कैसे है देखकर उन्हें बर्थ दे देता हूं (फ्री में भाई ) ,...

मेरी अधूरी अमरनाथ यात्रा भाग - 2

Image
24 तारीख आज पानी नही गिर रहा है  सुबह फ्रेस होने नदी पर चले जाते हैं ।यहां लिद्दर नदी है जो ऊपर ग्लेशियर से आती है ,कुछ स्थानीय लोग चोरी भी करते है एक कश्मीरी दिखा नदी पर बेग खोलते हुए ,नास्ता चाय करके ऊपर पहाड़ी पर चले गए , वहां से लौटकर बाबा जी लोगो के पास बैठ गए , यहां औघड़ बाबा जी भी अपना डेरा लगाए हुए है , में उनसे मिलता हु , वो जानते है मुझे इसलिए कुछ नही कहते , आज वह एक चमत्कार देखा । शंकर मुरारी भैया के साथ था में अकेले आ गया था आकर बाबा जी के साथ बेठ गया , बाबा जी ने हाथ हिलाकर सिगरेट निकाले , फिर मेंने खाना खाने जाने की बात बोल कर उठने लगा तब उन्होंने वहीं  खाना ला दिया , में तो दंग रह गया । हरियाणा से भी बाबा जी लोग आए है वे बहुत सुंदर गीत गाते है , उनके साथ नाचते गाते बहुत अच्छा लगा एक तस्वीर भी है , आज भी बहुत लोग मारे गए है , कहते है ऊपर ठंड बहुत बढ़ गई है वहां लोग खड़े खड़े गिर गए ओर मर गए  है , टीवी पर बहुत कम बताते है पर स्थिति कुछ और हे । आज घर फोन लगाने की सोचा रात को खाना खा कर टेलीफोन बूथ पर खड़ा हो गया बहुत समय बाद नम्बर आया तो फोन का उपयोग न के बराबर करने...

मेरी अधूरी अमरनाथ यात्रा

Image
मेरी अधूरी अमरनाथ यात्रा पार्ट - 1 बात है 19 96 की में उस समय बजरंग दल का जिला संयोजक हुआ करता था एक दिन प्रदेश से पत्र आया कि आतंकवादियों द्वारा अमरनाथ यात्रा पर न आने की धमकी दी गई है तब हमारे तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष  जयभान सिंह पवैया जी द्वारा घोषणा की गई कि हम आ रहे है 1 लाख एक भी यात्री को खरोच भी लगाकर दिखाओ इस उद्देश्य से अगर जाना चाहते है तो जानकारी भेजें , सिवनी से कोई तैयार नही हुआ तब में ,ओर मुरारी सोनी जी एवं शंकर कश्यप ने जाने की सहमति भेज दी , हमे जबलपुर बुलाया गया हम 18 अगस्त को सुबह 7 बजे बस से निकले लगभग 11 बजे जबलपुर पहुचे वहां नाम आदी नोट  हुआ , दोपहर 3 बजे ट्रेन से निजामुद्दीन के लिए रवाना हुए , भीड़ अत्याधिक थी जिसे जहां जगह मिली वो वहां ठस गया हम भी ऊपर सीट पर बैठ गए बामुश्किल से बैठने लायक जगह मिल सकी मेरे पैर में क्रेक भी था अमरनाथ जाने के चक्कर मे प्लास्टर नही बंधवाया देसी इलाज करते रहा तो सूजन तो नही बस हल्का दर्द था , जैसे तैसे 9-30 को निजामुद्दीन पहुचे फ्रेस होकर कुछ खाने की व्यवस्था की फिर दिल्ली स्टेशन से जम्मू के लिए मालवा एक्सप्रेस से निकले 19...

मेरी अलवर, भानगढ़ यात्रा भाग 2

Image
मेरी अलवर भानगढ़ यात्रा भाग - 2 पिछले लेख में अलवर यात्रा के दौरान बाला किला, सिटी पैलेस,म्यूजियम,मूसी रानी की छत्री घूम चुके थे, रात को ही एक सूमो वाले से बात कर ली थी सो सभी सुबह जल्दी उठ गए स्नान ध्यान के पश्च्यात नास्ता किया और निकल पड़े ,हमे ज्यादा कुछ पता नही था सो हमने अपने ड्राइवर को ही बोल दिया कि ,  भाई शाम तक का समय है जो भी देखने लायक जगह है दिखा दो , बात करते करते शहर से बाहर निकले बच्चे गाड़ी के अंदर काफी मस्ती कर रहे थे , मेने भी नही रोका ,क्योंकि बच्चे शांत भी तो अच्छे नही लगते ओर हमारी श्रीमती जी उनकी शिक्षक जरूर है पर ऐसे मिल जाती है बच्चों से की कोई देखेगा तो विद्यार्थी  ही समझेगा कुछ देर चलने के बाद ड्राइवर ने बताया कि ,सिलीसेढ़ झील के विषय मे यह प्राकृतिक झील है जो बहुत मनमोहक है अलवर से मात्र 16 किलामीटर की दूरी पर यह झील वाकई सुंदर पिकनिक स्पॉट है जहां पूरा दिन बिताया जा सकता है किंतु यह सब बातें समझ आई हमे शाम को ,क्योंकि जाते समय तो हमने समय के आभाव में पहले भानगढ़ जल्द पहुचने की बात कही ,शाम को लेट हो गए बोटिंग भी बन्द हो गई थी फोटो खींचने की कोशिश की गई क...