एक लंबी यात्रा , अच्छा अनुभव। भाग - 3
वैसे इस यात्रा को हम नौ देवी दर्शन यात्रा वर्णन भी कह सकते है पर बहुत से ऐसे स्थानों पर भी यात्रा की गई कि यह शीर्षक उचित नही लगा चलिए अब हम ले चलते है आपको इस अंक में चिंतपूर्णी, नैना देवी, आनन्दपुर साहिब ,ओर अमृतसर की यात्रा में , काफी मित्र कुछ जगह यह सोचेंगे कि भाई गलत रूट पकड़कर चलता है , फलां जगह तो इसके पास थी जबरन घूमकर गया , तो यह बात बिल्कुल सही है कि हमने ऐसा ही किया , जब पहली बार जाओ तो मात्र वे यात्री ही सहारा होते है जो उन जगह घूम कर आ चुके होते है , पर हमारे संपर्क में ऐसा कोई नही था , जिसने जैसा बताया वैसा निकल लिए , तो भाई पिछली यात्रा में हम लौट आये थे मणिकर्ण से , अब जाना है भरवाई यानी हमे जाना है चिंतपूर्णी माता तो जालन्धर बस में बैठकर निकल लिए , रास्ते काफी घुमावदार है , कुछ सवारियां रास्ते भर जगह गन्दी करते रही इस कारण नींद नही लगी , सुबह सुबह 03 बजे बस वाले ने हमे भरवाई छोड़ दिया , वहां काला कुत्ता भर था बाकी कोई नही , ड्राइवर ने बताया था एक दो घण्टे बाद टेक्सी बस चलेंगे उसमे मंदिर तक चले जाना , अब हमें ये भी नही पता कि यहां से कितनी दूर है मंदिर , तो एक...